कक्षा ४ हिंदी – कविता : हमारा आहार
✦ नए शब्द, हिंदी अर्थ और अंग्रेज़ी अर्थ ✦
शब्द | हिंदी अर्थ | अंग्रेज़ी अर्थ |
---|---|---|
आहार | भोजन, खाने‑पीने की चीजें | Diet / Food |
चुस्ती‑फुर्ती | स्फूर्ति, फुर्तीला होना | Agility / Activeness |
नेनुआ | एक सब्जी (तोरई) | Sponge gourd |
छककर | भरपेट, जी‑भरकर | Heartily / To the full |
व्यवहार | उपयोग, आचरण | Use / Behaviour |
अपरंपार | जिसकी कोई सीमा न हो | Infinite / Boundless |
अंदाज | तरीका, ढंग | Style / Manner |
व्याधि | रोग, बीमारी | Disease / Illness |
पछताए | पछताना, दुखी होना | Regret / Repent |
बहाना | झूठा कारण | Excuse |
ढंग | तरीका, शैली | Method / Way |
सत्तू | भुने अनाज का पिसा हुआ चूर्ण | Roasted gram flour |
भूजा | भुना हुआ चना या अनाज | Roasted grains |
4. हमारा आहार – प्रश्नोत्तर
बातचीत के लिए
दिए गए चित्र पर बातचीत कीजिए—
1. चित्र में आपको क्या-क्या दिख रहा है?
उत्तर: चित्र में अलग-अलग प्रकार के भोजन दिख रहे हैं जैसे – पूरी, सब्ज़ी, दाल, चावल, पापड़, मिठाई, रोटी, इडली, सांभर, दही, केले का पत्ता पर परोसा खाना आदि।
2. आपके लिए आहार क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: आहार हमारे शरीर को ऊर्जा देने के लिए जरूरी होता है। यह हमें स्वस्थ और मजबूत बनाता है। अच्छा भोजन हमें बीमारियों से भी बचाता है।
3. आपको क्या खाना पसंद है?
उत्तर: मुझे पूरी-सब्ज़ी, चावल-दाल और फल खाना बहुत पसंद है।
4. खाने में सावधानी रखना क्यों आवश्यक है?
उत्तर: खाने में सावधानी रखना जरूरी है ताकि हम ताज़ा, साफ और पौष्टिक भोजन खाएं। इससे हम बीमार नहीं पड़ते और स्वस्थ रहते हैं।
5. क्या आपको लगता है कि केवल आहार ही हमें स्वस्थ रख सकता है या स्वस्थ रहने के लिए कुछ और भी आवश्यक है? अपने उत्तर का कारण भी बताइए।
उत्तर: नहीं, केवल आहार ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई, व्यायाम, पर्याप्त नींद और समय पर खाना भी जरूरी होता है। यह सब मिलकर हमें पूरी तरह स्वस्थ रखते हैं।
✦ कविता के आधार पर ✦
नीचे एक तालिका दी गई है। दिए गए उदाहरण के आधार पर तालिका को पूरा कीजिए:
फलों के नाम | साग‑भाजियों के नाम | दूध से बने उत्पाद | सलाद की सामग्री |
---|---|---|---|
आम | परवल | दूध | गाजर |
अमरूद | भिंडी | दही | टमाटर |
पपीता | नेनुआ | पनीर | मूली |
केला | पालक | घी | प्याज़ |
2. सही उत्तर चुनिए (🍎 चिह्न लगाएँ)
-
(क) चावल, दाल और साग-भाजी खाने के लाभ हैं—
- I. शरीर मोटा होता है
- II. शरीर सुस्त रहता है
- ✅ III. शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है 🍎
- IV. शरीर पतला बनता है
-
(ख) गरमी के मौसम में किन वस्तुओं का भरपूर सेवन करना चाहिए?
- I. खरबूज
- II. ककड़ी
- ✅ III. खीरा 🍎
- IV. चाय – कॉफ़ी
-
(ग) हम खाकर कब पछताते हैं?
- I. जब कम खाते हैं
- ✅ II. जब अधिक खाते हैं 🍎
- III. जब दूसरा अधिक खाता है
- IV. इनमें से सभी
-
(घ) किन खाद्य पदार्थों को नियमित खाने का सुझाव दिया गया है?
- I. नमकीन और चिप्स
- ✅ II. भूजा और सत्तू 🍎
- III. बर्फ और आइसक्रीम
- IV. पकोड़े और पराठे
3. उत्तर लिखिए:
- (क) हमें फलों और फूलों के बगीचे क्यों लगाने चाहिए?
उत्तर: हमें फलों और फूलों के बगीचे लगाने चाहिए ताकि हमें ताजे फल मिल सकें और पर्यावरण भी सुंदर और हरा-भरा बना रहे। - (ख) हमें भूख से अधिक क्यों नहीं खाना चाहिए?
उत्तर: हमें भूख से अधिक नहीं खाना चाहिए क्योंकि भूख से अधिक खाने पर पाचन खराब हो सकता है और शरीर में अस्वस्थता आ सकती है। - (ग) "ताजा खाना हरदम खाओ, नहीं बहाना कभी बनाओ।" — इस पंक्ति से क्या संदेश दिया गया है?
उत्तर: इस पंक्ति से यह संदेश दिया गया है कि हमें ताजे और स्वच्छ भोजन को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए और खाने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। - (घ) भोजन का सेवन किस प्रकार करने की सलाह दी गई है और क्यों?
उत्तर: भोजन ढंग से, समय पर और संतुलित मात्रा में खाने की सलाह दी गई है ताकि हम स्वस्थ रहें और कोई बीमारी न हो।
4. मिलान कीजिए:
कथन | सही मिलान |
---|---|
पेट से ज्यादा जब कोई खाए | खाकर वह पीछे पछताए। |
खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा | गरमी की हरते हैं पीड़ा। |
ऐसा हो अपना आहार | खाकर हम ना पड़ें बीमार। |
भोजन में हो खूब सलाद | इसका है अपना अंदाज। |
जब खाते हैं ढंग से खाना | व्याधि को ना मिले बहाना। |
5. चित्र में दी गई साग-भाजियों के नाम
उत्तर: टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, भिंडी, बैंगन, कद्दू, चकुंदर, प्याज, मूली, लहसन, गोबी
6. नीचे दिए गए कथनों को 'हाँ जी हाँ' और 'ना जी ना' से पूरा कीजिए:
- (क) तुम केवल आलू ही लाना, मुझको है बस आलू खाना।
उत्तर: ना जी ना - (ख) दूध-दही तुम छककर खाना, हरी सब्जियाँ भूल ना जाना।
उत्तर: हाँ जी हाँ - (ग) खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा, खाने पर होती है पीड़ा।
उत्तर: ना जी ना - (घ) भोजन में हो खूब सलाद, चौबीस घंटे रखना याद।
उत्तर: हाँ जी हाँ - (ङ) ताजा खाना हरदम खाओ, रोग-व्याधि को दूर भगाओ।
उत्तर: हाँ जी हाँ
✦ अनुमान और कल्पना ✦
प्रश्न: अगर आपके पास एक छोटा-सा खेत होता तो आप उसमें कौन-से फल और साग-भाजी उगाते और क्यों?
उत्तर: अगर मेरे पास खेत होता तो मैं आम, अमरूद, पपीता जैसे फल और भिंडी, टमाटर, पालक जैसी साग-भाजी उगाता, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं और ताजे फल-सब्ज़ी खाने से हम बीमार नहीं पड़ते।
प्रश्न: अगर आप इस कविता में कुछ और खाद्य पदार्थ जोड़ सकते तो आप क्या जोड़ते और क्यों?
उत्तर: मैं कविता में सेब, आंवला और सूखे मेवे जोड़ता क्योंकि ये भी शरीर को ताकत और पोषण देते हैं।
प्रश्न: कल्पना कीजिए कि आपने स्वस्थ आहार से संबंधित एक प्रतियोगिता में भाग लिया है। प्रतियोगिता में आप कौन-से तीन सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ चुनेंगे?
उत्तर: मैं दूध, पालक और आंवला को चुनूँगा क्योंकि दूध से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं, पालक से खून बनता है और आंवला खाने से डॉक्टर से दूर रहते हैं।
✦ भाषा की बात ✦
- (क) खाने में सलाद अधिक और तले हुए व्यंजन कम खाएँ।
- (ख) अच्छी आदतों को भूलना नहीं, याद रखना चाहिए।
- (ग) गरमी के मौसम में सूती और सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़े पहनने चाहिए।
- (घ) सही समय पर सोइए और सही समय पर जागिए।
2. ‘इत’ जोड़कर नए शब्द बनाइए:
मूल शब्द | नया शब्द |
---|---|
नियम | नियमित |
प्रमाण | प्रमाणित |
शिक्षा | शिक्षित |
मोह | मोहित |
चर्चा | चर्चित |
सुगंध | सुगंधित |
3. वर्ग पहेली में नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द खोजिए और वाक्य बनाइए:
मुख्य शब्द | समान अर्थ वाला शब्द | वाक्य |
---|---|---|
आहार | भोजन | माँ ने पौष्टिक भोजन बनाया। |
हरदम | हमेशा | वह हरदम सच्चाई की बात करता है। |
बाग | उपवन | दादाजी ने अपने घर के पीछे एक बाग लगाया है। |
सब्ज़ी | तरकारी | हरी तरकारी सेहत के लिए अच्छी होती है। |
पीड़ा | दुख | चोट लगने से बहुत पीड़ा हुई। |
अपरंपार | असीम | पानी की महिमा अपरंपार है। |
4. नीचे दिए गए शब्दों में से आपको केवल वर्ण बदलकर फल या साग-तरकारी का नाम लिखना है:
शब्द | फल/साग-भाजी का नाम |
---|---|
भालू | आलू |
मीरा | खीरा |
चौकी | लौकी |
मकड़ी | ककड़ी |
मेला | केला |
जाम | आम |
लंगूर | अंगूर |
गोली | गोभी |
जेब | सेब |
चालक | पालक |
नीची | लीची |
अंतरा | संतरा |
✦ पता लगाइए ✦
साग-तरकारी का प्रचलित नाम | आपका प्रदेश/क्षेत्र | स्थानीय नाम |
---|---|---|
प्याज | महाराष्ट्र | कांदा |
कद्दू | महाराष्ट्र | भोपळा |
तोरई | महाराष्ट्र | दोडका |
टिंडा | महाराष्ट्र | टिंडोरा |
फूलगोभी | महाराष्ट्र | फुलकोबी |
भिंडी | महाराष्ट्र | भेंडी |
करेला | महाराष्ट्र | कारल |
✦ समझिए और लिखिए ✦
प्रश्न: शिक्षक की सहायता से पौधे के विभिन्न भागों की पहचान कीजिए तथा उनके नाम लिखिए।
उत्तर: पौधे के प्रमुख भाग होते हैं — जड़, तना, पत्ती, फूल, फल। प्रत्येक भाग का अपना विशेष कार्य होता है।
- जड़: मिट्टी से पानी और पोषक तत्वों को अवशोषित करती है।
- तना: पौधे को सहारा देता है और पानी/पोषक तत्वों को ऊपर पहुँचाता है।
- पत्ती: भोजन बनाने का कार्य करती है (प्रकाश-संश्लेषण)।
- फूल: बीजों के निर्माण हेतु आवश्यक।
- फल: बीजों को सुरक्षित रखता है।
✦ चित्र पर दस वाक्य ✦
- यह चित्र एक गांव के बाजार का दृश्य है।
- बाईं ओर एक सब्जीवाला ठेले पर सब्जियां बेच रहा है।
- कुछ महिलाएं सब्जियां और फल खरीद रही हैं।
- बच्चे अपने माता-पिता के साथ बाजार में आए हैं।
- एक महिला फल की दुकान पर खड़ी है और फल खरीद रही है।
- एक व्यक्ति गुब्बारे बेच रहा है और एक बच्चा उससे गुब्बारा खरीद रहा है।
- दुकानों पर ताजे फल और सब्जियां रखी गई हैं।
- आसमान में हल्के बादल और सूरज दिखाई दे रहे हैं।
- चित्र में बहुत से पेड़ और गांव के सुंदर घर भी दिख रहे हैं।
- सभी लोग बहुत खुश और व्यस्त नजर आ रहे हैं।
✦ आनंदमयी गतिविधि ✦
1. सारणी पूरी कीजिए:
क्रम संख्या | स्वास्थ्यवर्धक | हानिकारक |
---|---|---|
1 | ताजे फल / छाछ | कोल्ड ड्रिंक |
2 | हरी सब्ज़ियाँ | चिप्स |
3 | दूध / दही | बासी खाना |
4 | सत्तू / भूजा | जंक फूड |
5 | सलाद | बहुत मीठा पेय |
2. कोलाज बनाने की गतिविधि:
पुरानी पत्रिकाओं से फलों और साग-भाजियों के चित्र काटिए, एक चार्ट पर चिपकाइए और उसका नाम दीजिए – "सेहत का खजाना"।
3. पर्ची पर आधारित गतिविधि:
पर्ची पर: गाजर
मैं हूँ गाजर । मुझमें विटामिन A होता है जो आँखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा है। मुझे सलाद में खाओ, सब्ज़ी में पकाओ, मैं मीठा और कुरकुरा हूँ।
✦ बूझो तो जानें ✦
1. कड़वी भाजी मैं कहलाता, रहता सदा अकेला ।
मध्य हटे कला बन जाऊँ, प्रथम हटे तो रेला ।
उत्तर: करेला
2. हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी ।
किसानों के खेत में, दशाला ओढ़े खड़ी थी ।
उत्तर: भुट्टा
3. तीन अक्षर का मेरा नाम, खाने के आता हूँ काम ।
मध्य कटे हवा हो जाता, अंत कटे तो हल कहलाता ।
उत्तर: हलवा
📘 अन्य संबंधित पोस्ट पढ़ें:
इस पोस्ट को पढ़कर बच्चों को कविता समझना आसान होगा। कृपया इसे शेयर करें और अन्य छात्रों को भी मदद मिलें।
Post a Comment